Home / बेरोजगारी को लेकर राहुल का वार

बेरोजगारी को लेकर राहुल का वार

Spread the love

देश में कोरोना महामारी के चलते जहां एक तरफ लोगों की जान जा रही है तो वहीं दूसरी तरफ इसने आम लोगों को इस कदर झकझोर कर रख दिया है कि उसके सामने अब रोजी-रोटी का संकट खड़ा हो गया है. कोरोना की दूसरी लहर के चलते काफी संख्या में लोग बेरोजगार हुए हैं. सेंटर फॉर मॉनिटरिंग इंडियन इकोनॉमी (सीएमआईई) की रिपोर्ट को मानें तो कोविड-19 की दूसरी लहर की वजह से करीब एक करोड़ से अधिक लोगों को नौकरी से हाथ धोना पड़ा है. रिपोर्ट के मुताबिक बेरोजगारी दर मई में 12 प्रतिशत रही जबकि अप्रैल में यह 8 प्रतिशत थी.
इधर, कांग्रेस नेता और केरल के वायनाड से सांसद राहुल गांधी ने बढ़ी हुई बेरोजगारी को लेकर केन्द्र सरकार पर हल्ला बोला है. राहुल ने इसके लिए मोदी सरकार से सवाल भी पूछा है. उन्होंने गुरुवार को ट्वीट करते हुए कहा- अब की बार करोड़ों बेरोजगार. कौन जिम्मेदार? सिर्फ और सिर्फ मोदी सरकार!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *