पटना बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आज सम्राट अशोक कन्वेंशन केंद्र स्थित ज्ञान भवन में मत्स्य पालन के क्षेत्र में ड्रोन तकनीक के उपयोग एवं प्रत्यक्षण कार्यक्रम का उद्घाटन किया। राज्य सरकार द्वारा मत्स्य पालन के विकास के लिए कई कदम उठाए गए हैं।
वर्ष 2005 से पहले बिहार में मछली उत्पादन बहुत कम था। दूसरे राज्यों से यहां मछली मंगाई जाती थी। आज मछली उत्पादन में बिहार लगभग आत्मनिर्भर हो गया है और अब बिहार की मछली दूसरे राज्यों में भेजी जा रही है। जब हमलोग सरकार में आए तो कृषि, पशुपालन, मत्स्य पालन सहित सभी क्षेत्रों का विकास किया गया। लोगों की सुविधाओं के लिए कई कदम उठाए गए।
कृषि रोड मैप के माध्यम से कृषि और किसानों के हित में कई योजनाएं लागू की गईं। कृषि रोड मैप के लागू होने से सब्जी, दूध, अंडा, मांस, फल सहित अन्य फसलों का उत्पादन बढ़ा है। राज्य सरकार एवं केंद्र सरकार द्वारा मत्स्य पालन के क्षेत्र में विकास के लिए उठाए गए कदम से मत्स्य पालकों को काफी लाभ हो रहा है।
बिहार सरकार में मत्स्य पालन के लिए डॉन तकनीक का प्रारंभ किया





