Home / अन्य राज्य / बिहार विधानसभा चुनाव 2025: दूसरे चरण के मतदान से पहले थमा प्रचार,

बिहार विधानसभा चुनाव 2025: दूसरे चरण के मतदान से पहले थमा प्रचार,

Spread the love

बिहार विधानसभा चुनाव 2025: दूसरे चरण के मतदान से पहले थमा प्रचार,
एनडीए और महागठबंधन ने झोंकी पूरी ताकतबिहार विधानसभा

चुनाव 2025 के दूसरे चरण के मतदान से ठीक पहले आज

शाम प्रचार अभियान समाप्त हो गया। एनडीए और महागठबंधन दोनों ही गठबंधनों ने मतदाताओं को अपनी तरफ आकर्षित करने के लिए पूरी ताकत झोंक दी।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृहमंत्री अमित शाह और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बिहार के विभिन्न इलाकों में जनसभाएं कर मतदाताओं से एनडीए के पक्ष में मतदान की अपील की। उन्होंने अपनी सरकार की उपलब्धियों और विकास योजनाओं को जनता के सामने रखा।वहीं, महागठबंधन की ओर से राहुल गांधी, प्रियंका गांधी, तेजस्वी यादव और अखिलेश यादव ने भी अपने प्रचार अभियानों में जनता से बदलाव लाने की अपील की। महागठबंधन के मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार तेजस्वी यादव ने दावा किया कि 18 तारीख को वे नए मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेंगे।दूसरे चरण के मतदान को लेकर निर्वाचन आयोग ने सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं। सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं और चुनाव शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए सुरक्षा बलों को तैनात किया गया है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *