लखनऊ दिनांक 10-2-2021 ठाकुरगंज से लेकर दुबग्गा चौराहे तक आए दिन लगे जाम को देखते हुए नगर निगम जोन 6 के अतिक्रमण दस्ते द्वारा बालागंज चौराहा,ठाकुर रोशन सिंह कंपलेक्स में अवैध रूप से संचालित ठेला-अस्थाई दुकानो को द्वारा हटाया गया। जिसमें कुछ ठेला,अस्थाई दुकानों को नगर निगम द्वारा हल्के-फुल्के विरोध के बाद ज़प्त किया। अतिक्रमण दस्ते के जाने के बाद पुनः कुछ अवैध अस्थाई दुकाने लग गई। जिस पर रोज़ की तरह रास्ता जाम की शिकायत पैदा हो गई।