Home / बाराबंकी पंचायत अध्यक्ष दो करोड़ 20लाख की कार्य योजना का किया उदघाटन

बाराबंकी पंचायत अध्यक्ष दो करोड़ 20लाख की कार्य योजना का किया उदघाटन

Spread the love

बाराबंकी (   )   जिला पंचायत अध्यक्ष अशोक कुमार सिंह ने दो करोड़ 20 लाख रुपए की लागत की  तीन विकास कार्य योजनाओं का मंगलवार  जिला पंचायत परिसर  बाराबंकी में  पहुंच कर फीता काट कर शिलान्यास किया है।  जिसके लिए  उपस्थित  लोगों ने जिला पंचायत अध्यक्ष का   फूल मालाओं  को पहनाकर जोरदार  ढंग से स्वागत किया है।   इस मौके पर जिला पंचायत अध्यक्ष बाराबंकी अशोक कुमार सिंह ने बताया कि 90 लाख रुपए की लागत से जिला पंचायत  का डाक बंगला व आवासों  का सुंदरीकरण  करवाया जाएगा। वही पर 90 लाख रुपये  की लागत से जिला पंचायत का नवीन भवन   बनेगा।  इसके अलावा 40 लाख रुपए से  जिला पंचायत कार्यालय  व गेट के  कायाकल्प में  खर्च किए   जायेंगे।

इस अवसर पर जिला पंचायत अपर मुख्य अधिकारी संजय कुमार, जिला पंचायत सदस्य चंद्रदेव सिंह, प्रिंशु वर्मा, सुभाष यादव ,ओम प्रभा , राजेश अरोरा बब्बू ,संजय सिंह ,मनोज मिश्रा ,ओम प्रकाश, राजेन्द्र सिंह, बलराम सिंह, शकील, बलराम यादव,चेतराम,  छत्तरपाल यादव, सन्तोष, रंजीत सिह,अमरनाथ तिवारी, सुनील कुमार,अशुमान  सहित जिला पंचायत के कर्मचारी गण मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *