नई दिल्ली प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार के विदेश मंत्री एस जयशंकर ने बांग्लादेश की स्थिति पर बयान दिया है, जिसमें उन्होंने कहा है कि बांग्लादेश में अस्थिर हालात हैं उन्होंने कहा अल्पसंख्यकों की स्थिति पर भारत सरकार की नजर है
उन्होंने बताया उनकी सुरक्षा के लिए कदम उठाए जा रहे हैं। विदेश मंत्री ने कहा है कि बांग्लादेश में भारतीय समुदाय के साथ संपर्क में हैं और उनकी सुरक्षा के लिए आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं। विदेश मंत्री ने कहा है कि सीमा पर सुरक्षा के लिए जिम्मेदार बलों को अत्यंत सतर्कता बरतने के निर्देश दिएहै,
विदेश मंत्री ने कहा है कि सरकार ढाका के अधिकारियों से पूरी तरह संपर्क में है और स्थिति पर नजर रखी जा रही है।




