Home / अन्य राज्य / नीतीश कुमार ने आज मां सीता की जन्मस्थली सीतामढ़ी जिले के पुनौरा धाम में पुनर्विकास कार्य की समीक्षा

नीतीश कुमार ने आज मां सीता की जन्मस्थली सीतामढ़ी जिले के पुनौरा धाम में पुनर्विकास कार्य की समीक्षा

Spread the love

पटना बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आज 1 अणे मार्ग स्थित ‘संकल्प’ में मां सीता की जन्मस्थली सीतामढ़ी जिले के पुनौरा धाम में पुनर्विकास कार्य की समीक्षा की। पुनौरा धाम में माता जानकी मंदिर का पुनर्विकास कार्य भव्य ढंग से कराने का निर्देश दिया। पुनौरा धाम और अयोध्या की सीधी संपर्कता से भगवान राम और माता जानकी दोनों का दर्शन श्रद्धालुओं के लिए सुलभ होगा। प्रस्तावित राम जानकी पथ का निर्माण तेजी से कराने का एन०एच०ए०आई० के अधिकारियों को निर्देश दिया है ताकि अयोध्या से सीतामढ़ी की सीधी कनेक्टिविटी स्थापित हो सके।

मंदिर परिसर में तालाब के घाटों का भी निर्माण बेहतर ढंग से कराने को कहा है। मंदिर परिसर का सौंदर्यीकरण सुनियोजित तरीके से कराने को कहा है ताकि श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो। जल-जीवन-हरियाली अभियान के अंतर्गत मंदिर परिसर को हरा-भरा और सुंदर बनाने को कहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *