बांग्लादेश में अल्पसंख्यक हिंदुओं पर हिंसा पर मौलाना सैफ अब्बास ने कहा अगर पाराचिनार में शिया समुदाय पर हो रही हिंसा को मीडिया अगर दिखा देता तो आई एस आई(ISI) पाकिस्तान बेनकाब हो जाता तो आज बांग्लादेश में आई एस आई(पाकिस्तान) के हौसले पस्त होते।
मौलाना सैफ़ अब्बास ने कहा शिया कौम पूरे हिंदुस्तान में 10 दिन से प्रदर्शन कर रही है के अल्पसंख्यक पर हो रहे अत्याचार बंद हो चाहे वो पाकिस्तान के अल्पसंख्यक हो या अफगानिस्तान के या बांग्लादेश के।
मौलाना सैफ अब्बास ने अपील की के बांग्लादेश और पाकिस्तान की मुस्लिम जमाते बढ़कर आगे आए और अपने अपने देशों में हो रहे अल्पसंख्यक पर अत्याचार बंद कराएं।
मौलाना सैफ अब्बास ने कहा के हमने 30 जुलाई को भारत के प्रधानमंत्री को पत्र लिख कर मांग की है के पाकिस्तान अफगानिस्तान बांग्लादेश में जो शिया हिंदुस्तान आना चाहे उनको CAA के अंतर्गत हिंदुस्तान की नागरिकता दी जाय।




