लखनऊ उत्तर प्रदेश का मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जनपद लखनऊ स्थित अपने सरकारी आवास पर स्टाम्प एवं रजिस्ट्रेशन विभाग की समीक्षा बैठक में प्रस्तुतीकरण का अवलोकन किया।
बैठक में मुख्यमंत्री जी ने विभागीय अधिकारियों को निर्देशित किया कि एक ही परिवार के सदस्यों के बीच अचल संपत्ति के बंटवारे तथा जीवित व्यक्ति द्वारा अपनी संपत्ति को अपने परिजनों के नाम किए जाने पर देय स्टाम्प शुल्क ₹5,000 निर्धारित किया जाए।
अधिक खर्च के कारण अधिकतर परिवार में विभाजन की स्थिति में विवाद उत्पन्न होता है तथा कोर्ट केस भी होते हैं। न्यूनतम स्टाम्प शुल्क होने से परिवार के बीच आपसी सेटेलमेंट आसानी से हो सकेगा।




