Home / बहराइच भाकियू के जिलाध्यक्ष को हटाने को लेकर हुआ विरोध प्रदर्शन

बहराइच भाकियू के जिलाध्यक्ष को हटाने को लेकर हुआ विरोध प्रदर्शन

Spread the love

शादाब हुसैन
बहराइच। भारतीय किसान यूनियन ने आज निवर्तमान जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश वर्मा व उनके समर्थकों द्वारा जिलाधिकारी कार्यालय स्थित धरना स्थल पर भारी संख्या में पहुंचकर प्रदर्शन किया गया। भारतीय किसान यूनियन के निवर्तमान जिलाध्यक्ष ओम प्रकाश वर्मा उनके समर्थक व पदाधिकारी ओम प्रकाश वर्मा को हटाए जाने व ओम प्रकाश वर्मा के जिलाध्यक्ष को बनाए जाने को लेकर आंदोलित हैं। वह निवर्तमान जिलाध्यक्ष ओम प्रकाश वर्मा को पद पर बनाए रखने की मांग कर रहे हैं।
निवर्तमान जिला उपाध्यक्ष अरूण कुमार गुप्ता के अनुसार बिना जिला कार्यकारिणी की बैठक बुलाए ही ओम प्रकाश वर्मा जिलाध्यक्ष बहराइच को पद से हटा कर मनमाने तरीके से प्रदेश अध्यक्ष राजवीर सिंह जादौन द्वारा मोहनलाल वर्मा को जिलाध्यक्ष बहराइच नियुक्त कर दिया गया। जबकि बहराइच के दो तिहाई बहुमत जिलाध्यक्ष ओम प्रकाश वर्मा के साथ है। जिला कार्य करने की दो तिहाई बहुमत ओम प्रकाश वर्मा को अपना जिलाध्यक्ष मान रही है जो वर्तमान जिलाध्यक्ष मोहनलाल वर्मा के पक्ष में नहीं है। उन्होंने कहा कि जिला बहराइच की कार्यकारिणी की बैठक करवा कर जिलाध्यक्ष का चयन करवाया जाए।इस अवसर पर सैकड़ो कार्यकर्ता मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *