Home / बसपा सुप्रीमो मायावती ने अपने चार बाहर के मुख्यमंत्री काल में किए गए महत्वपूर्ण कार्यों की बुकलेट की जारी

बसपा सुप्रीमो मायावती ने अपने चार बाहर के मुख्यमंत्री काल में किए गए महत्वपूर्ण कार्यों की बुकलेट की जारी

लखनऊ बहुजन समाज पार्टी की सुप्रीमो पूर्व मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश सुश्री मायावती ने लखनऊ स्थित बसपा प्रदेश कार्यालय से उनके नेतृत्व में उत्तर प्रदेश में बहुजन समाज पार्टी की चार बार की रही सरकार में हुए महत्वपूर्ण विकास कार्यों का बुकलेट जारी किया। जिसमें उत्तर प्रदेश के समग्र विकास एवं सर्वजन हिताय सर्वजन सुखाय हेतु चुनाव में वायदे एवं घोषणाएं आदि किए बिना ही सरकार बनने पर बहन कु. मायावती जी के मुख्यमंत्रित्वकाल में किये गये महत्वपूर्ण कार्यों का संक्षिप्त विवरण है। बीएसपी दूसरी पार्टियों की तरह कहने में बहुत कम बल्कि कार्य करके दिखाने में ही ज्यादा विश्वास रखती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *