लखनऊ ऑल इंडिया मुस्लिम महिला पर्सनल लॉ बोर्ड की अध्यक्ष,समाज सेविका शाइस्ता अम्बर ने प्रेस नोट के माध्यम से कहा की प्रति दिन बलात्कारियों की हैवानियत की शिकार हमारे भारत की हज़ारों निर्भियाएं बेटियां बहनें, महिलाएं, हो रही है, बलात्कारियों के हौसले बढ़ते ही जा रहे हैं और क़ानून का डर नहीं हम उन सभी भारतीय महिलाओं की ओर बलात्कारियों अपराधियों,के खिलाफ फ़ास्ट ट्रैक कोर्ट अविलंब न्याय प्रीय दृष्टि से निशपक्ष, साक्षों के आधार पर दोषी पाए जाने पर तुरंत सख़्त सज़ा,या सज़ाए मौत की मांग करते है।जिन महिलाओं , बेटियों बहनों,के साथ अप्राधियों ने बलात्कर और हत्या कर दी , मज़लूम बच्चियों महिलाओं के इस दुख मे ,उनके, मां पिता,भाई, परिवार के साथ हम भारतीय महिलाएं,हार्दिक दुख व्यक्त करती हैं।