Home / बंगाल में 1 जून से धार्मिक स्थान खुलेंगे, सरकारी और प्राईवेट ऑफिस में रहेगी पूरी उपस्थिति।

बंगाल में 1 जून से धार्मिक स्थान खुलेंगे, सरकारी और प्राईवेट ऑफिस में रहेगी पूरी उपस्थिति।

Spread the love

29/5/2020

कोलकाता। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने राज्य में 1 जून से पाबंदियों में ढील का ऐलान किया। ममता के मुताबिक, राज्य में सभी धार्मिक स्थल 1 जून से खुल जाएंगे। उन्होंने कहा कि 1 जून से ही सभी सरकार और प्राईवेट ऑफिसों में सभी कर्मचारी आएंगे।
दूसरी तरफ, गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से बातचीत के बाद कहा कि देश में लॉकडाउन 15 दिन बढ़ सकता है। शाह ने प्रधानमंत्री मोदी को मुख्यमंत्रियों से हुई बातचीत का ब्योरा भी दिया।

ममता ने शुक्रवार को दो बड़े ऐलान किए। पहला- सभी धार्मिक स्थल एक जून से खुल सकेंगे। दूसरा- सरकारी और प्राईवेट में अब सभी कर्मचारी आएंगे। यानी 100 फीसदी अटेंडेंस होगी। बनर्जी कुछ दिनों से प्रवासी मजदूरों को राज्य सरकार भेजने के लिए रेलवे पर सवाल उठाती रही हैं। उनका तर्क है कि केंद्र सरकार ने इस मामले पर राज्य सरकार से विचार विमर्श नहीं किया। ममता ने कहा- सभी धार्मिक स्थल जैसे मंदिर, मस्जिद और गुरुद्वारा 1 जून से खुल जाएंगे। एक बार में 10 लोगों से ज्यादा के जाने की इजाजत नहीं होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *