1-रमजान 2-मार्च 2025 शिया हेल्पलाइन
कार्यालय आयतुल्लाह अल उज़मा सैयद सादिक़ हुसैनी षीराज़ी से जारी शिया हेल्पलाइन पर नीचे दिए गये प्रष्नो के उत्तर मौलाना सैयद सैफ अब्बास नक़वी ने दिए-
नोट- महिलाओं के लिए हेल्प लाइन षुरू की गयी है जिस मे महिलाओं केप्रष्नों के उत्तर खातून आलेमा देेगीं इस लिए महिलाओं इस न0 पर संपर्क करें। न0 6386897124
षिया हेल्प लाइन में तमाम मराजए के मुकल्लदीन के दीनी मसायल जानने के लिए स्ुाबह 10 -12 बजे तक 9415580936- 9839097407 इस नम्बर पर संपर्क करें। एवं ईमेलः उंेंमस786/हउंपसण्बवउ पर संपर्क करें।
प्रश्न-यदि रोज़ादार एयर होस्टेस अपने यात्रियों को भोजन और पानी देती है तो क्या हुक्म है?
उत्तर-हां, दे सकते हैं, कोई समस्या नहीं है, रोज़ा सही रहेगा।
प्रश्न-यदि कोई रोज़ादार महिला गैर-महरमों के साथ कार्यालय में काम करती है तो रोज़ा रखने के संबंध में क्या हुक्म है?
उत्तर-दफ्तर में काम करने वाली महिला का रोज़ा सही है, लेकिन हिजाब अनिवार्य है।
प्रश्न-क्या रोज़े की हालत में स्विमिंग पूल में नहाया जा सकता हैै?
उत्तर-यदि स्विमिंग पूल में नहाते समय पूरा सिर पानी मे डूब जाए तो रोज़ा टूट जाता है।
प्रश्न-यदि किसी के पास ज़कात देने के लिए पर्याप्त धन न हो तो क्या हुक्म है?
उत्तर-फेक्हे जाफरी के अनुसार ख़ुम्स पैसे से दिया जाएगा।
प्रश्न- सुबह की नमाज़ से पहले नमाज़ षब का क्या समय है?
उत्तर- नमाज़े षब आधी रात के बाद से लेकर सुबह की अज़ान से पहले तक पढ़ सकते हैं।




