शिया हेल्प लाइन 15 रमज़ार 29 अप्रैल 2021
कार्यालय आयतुल्लाह अल उज़मा सैयद सादिक़ हुसैनी षीराज़ी से जारी हेल्प लाइन पर नीचे दिए गये प्रष्नो के उत्तर मौलाना सैयद सैफ अब्बास नक़वी ने दिए-
नोट- महिलाओं के लिए हेल्प लाइन षुरू की गयी है जिस मे महिलाओं केप्रष्नों के उत्तर खातून आलेमा देेगीं इस लिए महिलाओं इस न0 पर संपर्क करें। न0 6386897124
शिया हेल्प लाइन में तमाम मराजए के मुकल्लदीन के दीनी मसायल जानने के लिए स्ुाबह 10 -12 बजे तक 9415580936- 9839097407 इस नम्बर पर संपर्क करें। एवं ईमेलः उंेंमस786/हउंपसण्बवउ पर संपर्क करें।
प्रश्न: अगर कोई रोज़ेदार महिला रोज़ा रख कर किसी ना महरम व्यक्ति के साथ सफर करती है तो क्या उसका रोज़ा टूट जाएगा ?
उत्तर: ना महरम व्यक्ति के साथ सफर करने से रोज़ा नही टूटेगा।
प्रश्न: क्या मर्द के लिए सोना पहनना नमाज में हराम है ?
उत्तरः मर्द के लिए सोना पहनना इस्लाम में नमाज और नमाज के अलावा तमाम समय में हराम है।
प्रश्न: अगर नमाज मस्जिद में जमाअत से हो रही है और उसमें इमाम से पहले मामूम ने तकबीर भेज दी तो क्या उसकी नमाज सही होगी ?
उत्तर: अगर इमाम से पहले कोई काम पढ़ने वाला करता है तो नमाज सही नही होगी।
प्रश्न: इस्लाम में गीबत (यानी किसी की बुराई करना) के लिए क्या हुक्म है ?
उत्तर:इस्लाम में गीबत करना यानी किसी की बुराई करना बहुत बड़ा गुनाह है और रवायात में आया है कि जो इन्सान गीबत करता है यानी किसी की बुराई करता है गोया उसने अपने मरे हुए भाई का गोष्त खाया।
प्रश्न: र्कुआन मजीद में वाजिब सजदे कितने है और किन सूरो में है ?
उत्तरः र्कुआन मजीद में वाजिब सजदे चार सूरो में है। सूरह नजम, सूरह अलक, सूरह हामिम सजदा, सूरह फुस्सेलत।