Home / प्रियंका गांधी जी के अनुरोध पर छत्तीसगढ़ से एक टैंकर आक्सीजन आज प्रातः लखनऊ पहुंची-अजय कुमार लल्लू

प्रियंका गांधी जी के अनुरोध पर छत्तीसगढ़ से एक टैंकर आक्सीजन आज प्रातः लखनऊ पहुंची-अजय कुमार लल्लू

Spread the love

लखनऊ 28 अप्रैल 2021
कोरोना संक्रमण के संकट काल में उत्तर प्रदेश में ऑक्सीजन को लेकर बिगड़े हालात को देखते हुए राजधानी लखनऊ में आक्सीजन की भारी कमी के चलते कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव व प्रदेश प्रभारी श्रीमती प्रियंका गांधी जी के अनुरोध पर छत्तीसगढ़ सरकार के मुख्यमंत्री श्री भुपेश बघेल जी ने एक टैंकर ऑक्सीजन की व्यवस्था कराकर मेदांता हॉस्पिटल लखनऊ को सीधे भेजा है। आक्सीजन टैंकर आज प्रातः लखनऊ पहुंच गया है।

उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष श्री अजय कुमार लल्लू कहा कि उत्तर प्रदेश में सरकार पूरी तरह विफल हो चुकी है, उसको मानव जीवन की रक्षा से कोई लेना देना नही है। संकट काल मे कांग्रेस महासचिव व प्रदेश प्रभारी श्रीमती प्रियंका गांधी वाड्रा जी की पहल से यहां यथासम्भव मदद के लिये कांग्रेसजन पूरी शिद्दत से जुटे हुए हैं। आक्सीजन की बेहद कमी के चलते हो रही दुःखद मौतों को देखते हुए कांग्रेस महासचिव ने आक्सीजन टैंकर राजधानी के लिए मंगवाया है। पूरे प्रदेश में कांग्रेस कार्यकर्ता कोरोना महामारी में पीड़ितों की मदद में जुटे हुए हैं। जिला, शहर एवं वार्ड, ब्लाक स्तर पर कार्यकर्ता अपनी-अपनी क्षमता के अनुसार लोगों की मदद में लगे हुए हैं।

श्री अजय कुमार लल्लू ने बताया कि राष्ट्रीय महासचिव श्रीमती प्रियंका गांधी वाड्रा जी उत्तर प्रदेश कांग्रेस के नेताओं एवं कार्यकर्ताओं के साथ लगातार संपर्क में हैं। यहां की जरूरतों के हिसाब से वह ऑक्सीजन व अन्य जरूरी सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिये लगातार काम कर रही हैं। श्रीमती गांधी स्वयं भी संपर्क करके ऑक्सीजन की उपलब्धता के बारे में जानकारी ले रही हैं। उन्होने कहा कि कांग्रेस अपनी नैतिक और सामाजिक जिम्मेदारियों के निर्वहन के लिये हर सम्भव प्रयास कर संकट के समय प्रदेश की जनता के साथ खड़ी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *