Warning: Undefined array key "ECEQgI" in /home/podcloud/therevolutionnews.com/wp-includes/class-wp-taxonomy.php on line 1

Warning: Undefined array key "UdYSYj" in /home/podcloud/therevolutionnews.com/wp-includes/rest-api/endpoints/class-wp-rest-font-families-controller.php on line 1
इंडियन एक्सप्रेस के सूत्रों के अनुसार पाकिस्तान आर्मी चीफ जनरल बाजवा ने पत्रकारों के साथ हुई एक मीटिंग – The Revolution News
Home / इंडियन एक्सप्रेस के सूत्रों के अनुसार पाकिस्तान आर्मी चीफ जनरल बाजवा ने पत्रकारों के साथ हुई एक मीटिंग

इंडियन एक्सप्रेस के सूत्रों के अनुसार पाकिस्तान आर्मी चीफ जनरल बाजवा ने पत्रकारों के साथ हुई एक मीटिंग

Spread the love

इंडियन एक्सप्रेस के सूत्रों के अनुसार पाकिस्तान आर्मी चीफ जनरल बाजवा ने पत्रकारों के साथ हुई एक मीटिंग में इस बात कि पुष्टि की है कि आईएसआई चीफ जनरल हमीद और भारत के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल ने यूएई में एक ख़ुफ़िया बैठक की थी। साथ ही बाजवा ने यह भी कहा कि कोरोना महामारी की वजह से ही यह बैठक दूसरे देश में आयोजित की गई थी। बता दें कि पाकिस्तान के सेना प्रमुख जनरल क़मर जावेद बाजवा ने 23 अप्रैल को एक आधिकारिक इफ्तार में लगभग 20 पत्रकारों के साथ बातचीत की थी। पत्रकारों के साथ हुई बातचीत में ही इस बात का खुलासा किया गया है।
पाकिस्तान के सेना प्रमुख जनरल क़मर जावेद बाजवा ने पत्रकारों के साथ हुई मीटिंग में यह भी कहा कि भारत और पाकिस्तान के अधिकारियों के साथ हुई यह बैठक कोई असाधारण नहीं थी, ऐसा अक्सर दो देशों के बीच होता रहता है। साथ ही बाजवा ने कहा कि इस तरह दो ख़ुफ़िया एजेंसियों के प्रमुख के बीच होने वाली मीटिंग साल 2017 से हो रही है जब शाहिद खाकान अब्बासी पाकिस्तान के प्रधानमंत्री हुआ करते थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *