Home / धर्म चर्चा / प्रश्न- अगर कोई व्यक्ति बिमारी के कारण बैठ कर नमाज़ पढ़ रहा है तो उसको रूकू में कितना झूकना चाहिए?

प्रश्न- अगर कोई व्यक्ति बिमारी के कारण बैठ कर नमाज़ पढ़ रहा है तो उसको रूकू में कितना झूकना चाहिए?

Spread the love

06 रमजान 29 मार्च 2023

कार्यालय आयतुल्लाह अल उज़मा सैय्यद सादिक़ हुसैनी शीराज़ी से जारी हेल्प लाइन पर नीचे दिए गये प्रश्नो के उत्तर मौलाना सैयद सैफ अब्बास नक़वी एवं उलेमा के पैनल ने दिए-
लोगों की सुविधा के लिए ‘‘शिया हेल्पलाइन’’ कई वर्षों से धर्म की सेवा कर रही है, इसलिए जिन मुमेनीन को उनके रोज़ा, नमाज़ या किसी अन्य धार्मिक समस्या के बारे में संदेह है, तो वह तमाम मराजए के मुकल्लेदीन के मसाएले शरिया को जानने के लिए सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे आप इन नंबरों 9415580936, 9839097407 पर तक संपर्क कर सकते हैं। एवं ईमेलः उंेंम स786/हउंपसण्बवउ पर संपर्क करें।
नोट- महिलाओं के लिए हेल्प लाइन शुरू की गयी है जिस मे महिलाओं के प्रश्नों के उत्तर खातून आलेमा देेगीं इस लिए महिलाओं इस न0 पर संपर्क करें। न0 6386897124

प्रश्न- अगर कोई रोज़ादार व्यक्ति रोज़ा रख कर किसी जानवर को ज़बह करे तो क्या उसका रोज़ा बातिल हो जाएगा
उत्तर- अगर रोज़ा की हालत मे किसी जानवर को ज़बह करे तो उसका रोज़ा सही होगा।
प्रश्न- अगर कोई व्यक्ति रोज़ा की नियत जवाल के बाद करे तो रोज़ा सही होगा?
उत्तरः अगर कोई रोज़ेदार ज़ोहर के बाद नियत करता है तो एहतियाते वाजिब की बिना पर रोज़ा की बाद में कज़ा भी करेगा।
प्रश्न- क्या काई रोजादार ऐसा इंजेक्षन लगवा सकता जो उसकी खाने की कमी को पूरा करदे।
उत्तर: अगर काई रोजादार ऐसा इंजेक्षन लगवाता जो उसकी खाने की कमी को पूरा करदे तो उसका राजा टूट जाएगा लेकिन बिमारी की कारण इंजेक्षन लगवा
सकता है।
प्रश्न- अगर कोई व्यक्ति बिमारी के कारण बैठ कर नमाज़ पढ़ रहा है तो उसको रूकू में कितना झूकना चाहिए?
उत्तरः इस तरह उसको झूकना चाहिए कि उसका चेहरा ज़ानू के बराबर आ जाए।
प्रश्न- क्या खुम्स साल के बचे हुए नकद माल पर वाजिब होगा?
उत्तरः खुम्स साल के खत्म होने पर माल और जो चिज़ बची होगी जैसे आटा, दाल, नया कपड़ा, जूता, सेंट वगैरा उन की की़मत पर खुम्स देना होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *