Home / धर्म चर्चा / प्रश्न- अगर कोई रोज़ेदार किसी की जान बचाने के लिए नहर में कुदे और सिर डूब जाए तो क्या हुक्म है ?

प्रश्न- अगर कोई रोज़ेदार किसी की जान बचाने के लिए नहर में कुदे और सिर डूब जाए तो क्या हुक्म है ?

18 रमज़ार 10 अप्रैल 2023

कार्यालय आयतुल्लाह अल उज़मा सैय्यद सादिक़ हुसैनी शीराज़ी से जारी हेल्प लाइन पर नीचे दिए गये प्रश्नो के उत्तर मौलाना सैयद सैफ अब्बास नक़वी एवं उलेमा के पैनल ने दिए-
लोगों की सुविधा के लिए ‘‘शिया हेल्पलाइन’’ कई वर्षों से धर्म की सेवा कर रही है, इसलिए जिन मुमेनीन को उनके रोज़ा, नमाज़ या किसी अन्य धार्मिक समस्या के बारे में संदेह है, तो वह तमाम मराजए के मुकल्लेदीन के मसाएले शरिया को जानने के लिए सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे आप इन नंबरों 9415580936, 9839097407 पर तक संपर्क कर सकते हैं। एवं ईमेलः उंेंम स786/हउंपसण्बवउ पर संपर्क करें।
नोट- महिलाओं के लिए हेल्प लाइन शुरू की गयी है जिस मे महिलाओं के प्रश्नों के उत्तर खातून आलेमा देेगीं इस लिए महिलाओं इस न0 पर संपर्क करें। न0 6386897124

प्रश्न- क्या इमामे जमाना अ0फ0 की तरफ से फितरा दे सकते है
उत्तर-हरगिज़ नही फितरा जेरे किफालत अफराद कि तरफ से दिया जाता है
प्रष्न- क्या शबें और शबे कद्र एक है
उत्तर – शबों से मुराद वह रातें हैं जिन मे शहादते हज़रत अली अ0स0 का गम होता है और शबे कद्र से मुराद वह रातें है जिन मे मलाएका पेश आने वाले तमाम हवादिस लेकर अते है जैसा कि सूरए कदर मे है।
प्रश्न- अगर कोई रोज़ेदार किसी की जान बचाने के लिए नहर में कुदे और सिर डूब जाए तो क्या हुक्म है ?
उत्तर: इसलाम मे जान का बचाना वाजिब है रोज़ेदार का पानी मे सर डूबने से रोज़ा नही टूटेगा।(आयतुल्ला सीसतानी सह0)
प्रश्न- शबे कद्र की क्या फज़ीलत है ?
उत्तर- शबे कद्र की फज़ीलत तक कोई नही पहुच सकता है यह रात हज़ार महिनों से अफज़ल है लेहाज़ा इस रात की इबादत का सवाब हज़ार महिनों मे मिलने वाले से ज़ियादह है।
प्रश्न- फितरा किस किस व्यक्ति पर अनिवार्य होगा ?
उत्तरः फितरा हर एक पर अनिवार्य है चाहे उसने रोज़ा रखा हो या रोज़ा ना रखा हो फितरा दूध पीते बच्चे का भी देना चाहिए और ईद की रात मे आने वाले मेहमान का फितरा मेज़बान पर वाजिब है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *