Home / प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अजमेर शरीफ दरगाह के लिए भेजी चादर

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अजमेर शरीफ दरगाह के लिए भेजी चादर

Spread the love

दिल्ली  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने शासनकाल में अब यह सातवीं बार है जब अजमेर के लिए चादर भेजी है।  प्रधानमंत्री ने स्वयं इसकी जानकारी दी। उन्होंने फोटो ट्वीट करते हुए लिखा, ‘ख्वाजा मोइनुद्दीन चिश्ती के 809वें उर्स के लिए एक चादर अजमेर शरीफ दरगाह के लिए भेंट की है।’

प्रधानमंत्री ने अजमेर शरीफ दरगाह पर चादर भेजने की अपनी ‘परंपरा’ को जारी रखते हुए दरगाह के लिए चादर भेजी है। प्रधानमंत्री  की ओर से अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी यह चादर चढ़ाएंगे। प्रधानमंत्री ने यह चादर ख्वाजा मोइनुद्दीन चिश्ती के 809वें उर्स पर होने वाले कार्यक्रम के लिए भेजी है। इससे पहले भी वह छह बार अजमेर शरीफ दरगाह के लिए चादर भेज चुके हैं. पिछले साल फरवरी में भी उन्होंने चादर भेजी थी. पिछली बार भी नकवी को चादर सौंपी गई थी, जिसे उन्होंने 25 फरवरी 2020 को जाकर अजमेर शरीफ दरगाह पर चढ़ाया था।

अब यह सातवीं बार है जब प्रधानमंत्री ने अजमेर के लिए चादर भेजी है।  प्रधानमंत्री ने खुद इसकी जानकारी दी। उन्होंने फोटो ट्वीट करते हुए लिखा, ‘ख्वाजा मोइनुद्दीन चिश्ती के 809वें उर्स के लिए एक चादर अजमेर शरीफ दरगाह के लिए भेंट की है।’

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *