Home / अन्य राज्य / कांग्रेस नेता रणदीप सुरजेवाला का भाजपा पर ब्राह्मण उत्पीड़न का आरोप

कांग्रेस नेता रणदीप सुरजेवाला का भाजपा पर ब्राह्मण उत्पीड़न का आरोप

Spread the love

‘यूपी के ब्राह्मण नेतृत्व को योगी सरकार ने चुन-चुनकर मारा’, रणदीप सुरजेवाला का बड़ा हमला, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल में देखें क्या कहा?
हरियाणा में चुनाव नजदीक आते ही सियासी माहौल गर्म हो रहा है। कांग्रेस नेता रणदीप सुरजेवाला ने कैथल में ब्राह्मण समाज के सम्मेलन में भाजपा पर हमला बोला और हरियाणा व पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेई का जन्म एवं कर्म स्थल में ब्राह्मणों पर अत्याचार का आरोप लगाया। उन्होंने योगी और भारतीय जनता पार्टी के नेतृत्व पर भी सवाल उठाए।
कांग्रेस वरिष्ठ.नेता रणदीप सिंह सुरजेवाला ने हरियाणा चुनाव के दौरान भाजपा को ब्राह्मण विरोधी बताया
सुरजेवाला ने हरियाणा और उत्तर प्रदेश में ब्राह्मणों के उत्पीड़न के उदाहरण पेश करके बोला हमला
सुरजेवाला ने भगवा रंग को पवित्रता का प्रतीक बताते हुए कहा कि यह किसी एक पार्टी का नहीं है,
हरियाणा विधानसभा चुनाव में प्रचार करते हुए कांग्रेस नेता रणदीप सिंह सुरजेवाला ने एक ब्राह्मण सम्मेलन में भाजपा पर जमकर हमला बोला। सुरजेवाला ने भाजपा पर ब्राह्मण विरोधी होने का लगाया आरोप और हरियाणा और उत्तर प्रदेश की योगी सरकार पर भी ब्राह्मणों के उत्पीड़न का आरोप लगाया। सुरजेवाला ने कहा कि भाजपा शासित राज्यों में ब्राह्मणों पका उत्पीड़न.हो रहा हैं। उन्होंने हरियाणा और उत्तर प्रदेश का उदाहरण देते हुए कहा कि इन राज्यों में ब्राह्मणों का उत्पीड़न आम बात है। उधर, बेगूसराय में केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने रणदीप सुरजेवाला की ओर से भाजपा को ब्राह्मण विरोधी और योगी को लेकर उठाए गए सवाल पर जोरदार हमला बोला है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *