लखनऊ।
उत्तर प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और राज्य सरकार में पूर्व कैबिनेट मंत्री **नसीमुद्दीन सिद्दीकी** ने सोमवार को शिया पर्सनल लॉ बोर्ड के राष्ट्रीय सचिव एवं प्रवक्ता **मौलाना यासूब अब्बास** से उनके आवास *अवध प्वाइंट* पर मुलाकात की। यह भेंट मौलाना के हाल ही में अस्पताल से डिस्चार्ज होने के बाद उनकी सेहत जानने के लिए की गई।
मुलाकात के दौरान दोनों नेताओं ने एक-दूसरे का हालचाल लिया और राज्य तथा समुदाय से जुड़े विषयों पर भी चर्चा की। नसीमुद्दीन सिद्दीकी ने मौलाना यासूब अब्बास के जल्द पूर्ण स्वस्थ होने की कामना की।





