प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कोरोना संकट के बीच बीते दिन राष्ट्र के नाम संबोधन किया। उन्होंने जनता को संबोधित करते हुए कोविड-19 टीकाकरण योजना को लेकर बातचीत की, साथ ही इस बात की भी घोषणा की कि 18 वर्ष से अधिक उम्र के नागरिकों को फ्री वैक्सीन दी जाएगी। इसके साथ ही उन्होंने आने वाले दिनों में वैक्सीन की आपूर्ति बढ़ने का भी आश्वासन दिया। पीएम नरेंद्र मोदी के राष्ट्र के नाम संबोधन को लेकर अब मशहूर पत्रकार रवीश कुमार ने तंज कसा है। उन्होंने कहा कि उनका संदेश भले ही राष्ट्र के नाम पर था, लेकिन वह असल में पीएम के नाम ही था।
रवीश कुमार ने प्राइम टाइम में पीएम नरेंद्र मोदी के राष्ट्र के नाम संदेश पर बात करते हुए कहा, “संदेश भले ही राष्ट्र के नाम पर था, लेकिन असल में वह था पीएम के नाम ही। उनके नाम यह संदेश था कि अपनी नाकामी पर पर्दा डालने के लिए तथ्यों को इधर-उधर कर तर्क करने से भले ही गलतियां छुप जाती हैं, लेकिन ओझल नहीं होतीं।”