Home / अंतरराष्ट्रीय / पदयात्रा करते पहुंचे इराक कर्बला की विश्व में शांति की दुआ

पदयात्रा करते पहुंचे इराक कर्बला की विश्व में शांति की दुआ

Spread the love

ईराक़ के सुप्रसिद्ध नगर नजफ़( हज़रत मौला अली की धरती) से हज़रत इमाम हुसैन और मौला अब्बास के नगर कर्बला तक पवित्र पद यात्रा में समल्लित होने और विश्व को शांति और इंसानियत का संदेश देने पूरी दुनिया के शान्तिप्रिय लोग इन दिनो इराक़ में इकट्ठा होते है करोड़ों की संख्या में श्रद्धालु इस पद यात्रा में सम्मलित होकर हज़रत इमाम हुसैन अस॰ की इंसानियत और धर्म के लिए दिये गए इस बलिदान को याद करते हैं।
इस क्रम में ब्रिटिश और यूरोप के पादरियों के अलावा रंगभेदी आंदोलन के नाईक स्वर्गीय नेल्सन मंडेला के पौत्र मेंडला मंडेला के साथ साथ राष्ट्रपिता महत्मा गांधी के पौत्र श्री तुषार गांधी ने भी पद यात्रा में सम्मलित होकर विश्व शांति के लिए हज़रत मौला अली अस० और हज़रत इमाम हुसैन व मौला अब्बास अस॰ को वसीला बना कर सर्वशक्तिमान ईश्वर से प्राथना की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *