लखनऊ उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्य ने जनपद लखनऊ निवासी नौसेना के लेफ्टिनेंट कमांडर श्री रजनीकांत यादव जी की उत्तराखंड राज्य में ऑन ड्यूटी एक पर्वतारोहण अभियान में हुई मृत्यु पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी है।
मुख्यमंत्री जी ने श्री यादव जी के परिजनों को ₹50 लाख की आर्थिक सहायता प्रदान करने की घोषणा की है।
साथ ही उनके परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी देने तथा जनपद की एक सड़क का नामकरण उनके नाम पर करने की भी घोषणा की है।