Home / ईरान के सुप्रीम लीडर आयतुल्लाह ख़ामेनई ने ईरान मे बनी वैक्सीन लगवाई

ईरान के सुप्रीम लीडर आयतुल्लाह ख़ामेनई ने ईरान मे बनी वैक्सीन लगवाई

ईरान के सुप्रीम लीडर हज़रत आयतुल्लाह ख़ामेनई ने ईरान की बनी-ईरान बरकत वैक्सीन की पहली डोज़ लगवाई।

वैक्सीन लगवाने के पश्चात सुप्रीम लीडर ने कहा कि मैं उन सभी वैज्ञानिकों व स्वास्थ्य विभाग से जुड़े अधिकारियों का शुक्रिया करता हूं जिनकी कड़ी मशक्कत के बाद ईरान ने ख़ुद की कॉविड वैक्सीन का उत्पादन किया।

आयतुल्लाह ख़ामेनई ने कहा कि मुझे बहुत से डॉक्टरों ने सलाह दिया कि मैं विदेशी वैक्सीन लगवा लूं लेकिन मैंने ईरानी युवा वैज्ञानिकों की सफ़ल मेहनत की प्रतीक्षा की, मैंने पहले भी कहा था कि मैं दो शर्तों पर वैक्सीन लगवाऊंगा, पहली यह कि मेरा रजिस्ट्रेशन हो और जब बारी आए तभी वैक्सीन लगे, दूसरे यह कि हमारे वैज्ञानिक वैक्सीन के क्षेत्र में प्रयास कर रहे हैं हम उनका सम्मान करते हुए ख़ुद की वैक्सीन आने की प्रतीक्षा करूंगा और अल्लाह का शुक्र है कि हमारे युवा वैज्ञानिकों का प्रयास सफ़ल हुआ और मेरी दोनों शर्तें पूरी हुई

सुप्रीम लीडर ने यह भी कहा ी विदेशी वैक्सीन का विरोध नहीं कर रहा हूं लेकिन स्वदेशी वैक्सीन का सम्मान भी अवश्य है।

उन्होंने वैक्सीन के उत्पादन में जितने अनुसंधान, वैज्ञानिक और डॉक्टर्स शामिल थे सभी का शुक्रिया अदा किया और युवा वैज्ञानिकों के उज्जवल भविष्य के लिए अल्लाह से दुआ की

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *