Home / नवजोत सिंह सिद्धू ने जारी किया प्रेस नोट।

नवजोत सिंह सिद्धू ने जारी किया प्रेस नोट।

Spread the love

दिल्ली 27 फरवरी 2020 नवजोत सिंह सिद्धू ने अपने प्रेस नोट में कहा कि मुझे कांग्रेस पार्टी हाईकमान द्वारा दिल्ली तलब किया गया था।
कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी जी 25 फरवरी 2020 को अपने आवास पर 40 मिनट के लिए मुझसे मिली। अगले दिन (26 फरवरी 2020) को 10 जनपथ पर कांग्रेस अध्यक्ष और महासचिव एक घंटे से अधिक समय तक मुझसे मिले।

दोनों नेताओं ने बहुत धैर्य के साथ मेरी बात सुनी। मैंने उन्हें पंजाब के मौजूदा हालात से अवगत कराया और पंजाब के पुनरुत्थान और आत्मनिर्भर बनाने का एक रोडमैप उनके साथ साझा किया, जिसपर चलकर हम पुनः पंजाब का गौरव स्थापित कर सकते हैं।

यह वही रोड मैप है जिसको मैंने कैबिनेट में मंत्री के तौर पर कार्य करते हुए और अपने सार्वजनिक जीवन में, पिछले कई वर्षों से दृढ़ विश्वास के साथ लोगो के समक्ष रखा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *