Home / उत्तराखंड के नए मुख्यमंत्री के रूप में तीरथ सिंह रावत ने ली शपथ

उत्तराखंड के नए मुख्यमंत्री के रूप में तीरथ सिंह रावत ने ली शपथ

Spread the love

उत्तराखंड : उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने अपना इस्तीफा राजपाल को देने के बाद से आई उत्तराखंड की राजनीति उठापटक को विराम दे दिया ।
आज नए मुख्यमंत्री के रूप में तीरथ सिंह रावत ने बुधवार की शाम शपथ ग्रहण कर लिया। राज्यपाल बेबी रानी मौर्य ने राजभवन में उन्हें शपथ दिलाई। फिलहाल नई सरकार में किसी नए मंत्री ने शपथ नहीं ली है। इससे पहले भारतीय जनता पार्टी विधायक दल की बैठक में उन्‍हें नया नेता चुना गया। बैठक में छत्‍तीसगढ़ के पूर्व मुख्‍यमंत्री और उत्‍तराखंड के प्रभारी रमन सिंह, रमेश पोखरियाल के अलावा कार्यवाहक मुख्‍यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत, प्रदेश अध्‍यक्ष बंशीधर भगत, दुष्‍यंत कुमार गौतम, यशपाल आर्य, रेखा आर्य समेत उत्‍तराखंड से भाजपा के तमाम सांसद और विधायक मौजूद रहे। शपथ के पश्चात मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान उत्तराखंड नए मुख्यमंत्री को फ़ोन कर बधाई दी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *