Home / नवजोत सिंह सिद्धू के लिए पंजाब में राह मुश्किल।

नवजोत सिंह सिद्धू के लिए पंजाब में राह मुश्किल।

पंजाब में कांग्रेस आलाकमान की लाख कोशिशों के बाद भी सबकुछ ठीक नहीं हुआ है। क्रिकेटर से नेता बने नवजोत सिंह सिद्धू को लेकर बात अब तक बनी नहीं है। विधानसभा चुनाव से पहले पार्टी संगठन में कोई बड़ा पद सिद्धू को दिए जाने की सुगबुगाहट के बीच इसे रोकने के लिए पार्टी के पुराने और नए नेताओं ने हाथ मिला लिया है।

सिद्धू के खिलाफ लामबंदी शुरू
राज्यसभा सांसद और वरिष्ठ कांग्रेस नेता प्रताप सिंह बाजवा और पंजाब के सीएम कैप्टन अमरिंदर सिंह के बीच कड़वाहट खत्म होती दिख रही है। प्रताप सिंह बाजवा को कैप्टन अमरिंदर का धुर विरोधी माना जाता है। पंजाब चुनाव से कुछ महीने पहले पार्टी में मचे घमासान के बीच इन दो नेताओं का साथ आने का मतलब है कि सिद्धू के लिए राह आसान नहीं होगी। प्रेस कॉन्फ्रेंस में बाजवा ने जो बातें कहीं उससे यह साफ जाहिर होता है कि सिद्धू के खिलाफ लामबंदी शुरू हो गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *