लखनऊ शहर में नगर आयुक्त श्री इंद्रजीत सिंह के निर्देशन में सभी मुख्य मार्ग, फुटपाथ, सार्वजनिक स्थलों पर व्याप्त अतिक्रमण को वृहद स्तर पर अभियान चलाकर हटाने का कार्य किया जा रहा है।साथ ही अभियान से पूर्व अतिक्रमण कर्ताओं को सूचित भी किया जा रहा है।जिसके तहत आज जिस-जिस ज़ोन में कार्यवाही की गई उसका ब्यौरा निम्न है:-
ज़ोन-2- क्षेत्रान्तर्गत वार्ड राजाबाजार में चरक चौराहे से मेडिकल कालेज, ट्रामा सेंटर, कन्वेशन सेंटर तक दोनो पटरी से लगातार अस्थाई अतिक्रमण ठेला / खुमचा इत्यादि हटवाने के साथ जब्त करने के साथ चालान की कार्यवाही की गयी। कार्यवाही के दौरान 80 अस्थायी अतिक्रमण हटायें गयें एवं रू0 5000/- का जुर्माना वसूला गया तथा 04 काउण्टर, 12 प्लास्टिक स्टूल, 06 प्लास्टिक की कुर्सी, 10 पुरानें टायर, 02 कैरैट कोल्ड ड्रिंक खाली बोतल, 2 पाइप ग्रिल, जब्त कर नगर निगम स्टोर मे जमा कराया गया। उक्त कार्यवाही श्री नन्द किशोर की अध्यक्षता मे कर अधीक्षक श्री सुनील त्रिपाठी, श्रीमती सुप्रिया राव, 296 की टीम एवं अन्य स्टाफ के सहयोग से सम्पादित की गयी।
ज़ोन-4- क्षेत्रान्तर्गत विजयीपुर गाँव, विभूति खण्ड व आस-पास क्षेत्र में अतिक्रमण विरोधी / गन्दगी फैलाने वालों के खिलाफ मइकिंग द्वारा स्वच्छता के प्रति जागरूक किया गया। अतिक्रमण अभियान में 02 ठेला, 05 काण्उन्टर, 01 गुमटी एवं अन्य एक ट्रक समान को जब्त किया गया। उक्त अभियान जोनल अधिकारी जोन-4 के नेतृत्व में, श्री अजीत राय कर अधीक्षक, श्री देवीशंकर दुबे, राजस्व निरीक्षक, एवं 296 टीम अन्य स्टाफ व प्रवर्तन दल एंव पुलिस बल की उपस्थिति में चलाया गया।





