लखनऊ दिनांक 25.01.2023 आज नगर आयुक्त श्री इन्द्रजीत सिंह के निर्देशानुसार लखनऊ नगर में गृहकर के बड़े बकायेदारो के विरूद्ध कुर्की व वसूली अभियान जिस जोन में चलाकर सीलिंग की कार्यवाही की गई उसका ब्यौरा निम्न है:-
ज़ोन-2-क्षेत्रान्तर्गत वार्ड लेबर कॉलोनी मे बड़े बकायेदारों के विरूद्ध कुर्की की कार्यवाही की गयी। जिसमें भवन स्वामी महेश्वरी इन्डस्ट्रिज एवं भवन स्वामी भगवान दास – विश्वकर्मा पर कुल देय गृहकर रू0 196433.64 /-, पर सीलिंग की कार्यवाही की गयी। जिसके सापेक्ष मे रू० 50,000/- जमा कराया गया। उक्त कार्यवाही श्री नन्द किशोर की अध्यक्षता मे कर अधीक्षक श्री सुनील त्रिपाठी, श्रीमती सुप्रिया राव, 296 की टीम एवं अन्य स्टाफ के सहयोग से सम्पादित की गयी।





