दिनांक 23.02.2023
लखनऊ शहर में नगर आयुक्त श्री इंद्रजीत सिंह के निर्देशन में सभी मुख्य मार्ग, फुटपाथ, सार्वजनिक स्थलों पर व्याप्त अतिक्रमण को वृहद स्तर पर अभियान चलाकर हटाने का कार्य किया जा रहा है।साथ ही अभियान से पूर्व अतिक्रमण कर्ताओं को सूचित भी किया जा रहा है।जिसके तहत आज जिस-जिस ज़ोन में कार्यवाही की गई उसका ब्यौरा निम्न है:-
जोन-3-क्षेत्रान्तर्गत बी-142 एवं सी – 191 तक डालीगंज उपरिगामी सेतु के नीचे से वर्कशॉप हटाया गया एवं वार्ड फैजुल्लागंज में गुप्ता जनरल स्टोर एवं सीतापुर रोड स्थित एशिया हॉस्पिटल से लगभग 35 अस्थायी अतितक्रमण हटाए गए।उक्त अभियान जोनल अधिकारी श्रीमती अम्बी बिष्ट के नेतृत्व में अन्य अधिकारी व कर्मचारी गण की उपस्थिति में चलाया गया।
ज़ोन-6-क्षेत्रान्तर्गत बालागंज चौराहे से दुबग्गा पेट्रोल पम्प तक अतिक्रमण अभियान चलाया गया। जिसमें लगभग 39 अस्थाई अतिक्रमण को हटाते हुये शमन शुल्क के रूप रू0 9500 वसूला गया। उक्त कार्यवाही सहा0 नगर आयुक्त / डिप्टी कलेक्टर जोन-6 के नेतृत्व में कर अधीक्षक श्री सुदेश यादव, कर अधीक्षक श्री राजू कुमार, मुख्य सफाई एवं खाद्य निरीक्षक श्री मों० तैय्यब, एस0एफ0आई0 श्री आर0सी0 यादव, एवं 296 टीम की उपस्थिति में सम्पन्न की गयी।





