Home / उत्तर प्रदेश / गृहकर के बड़े बकायेदारो के विरूद्ध कुर्की व वसूली अभियान

गृहकर के बड़े बकायेदारो के विरूद्ध कुर्की व वसूली अभियान

नगर निगम लखनऊ
दिनांक 23.02.2023

आज नगर आयुक्त श्री इन्द्रजीत सिंह के निर्देशानुसार लखनऊ नगर में गृहकर के बड़े बकायेदारो के विरूद्ध कुर्की व वसूली अभियान जिस जोन में चलाकर सीलिंग की कार्यवाही की गई उसका ब्यौरा निम्न है:-

ज़ोन-2- श्री नन्द किशोर की अध्यक्षता में वार्ड मोतीलाल नेहरू चन्द्रभानु गुप्त नगर में बड़े बकायेदारों के विरूद्ध कुर्की/नोटिस ऑफ डिमांड के आलोक में कार्यवाही की गयी, जिसका ब्यौरा निम्न है:-

1-भवन स्वामी-छोटे लाल कुल देय गृहकर रू0 141483/- के सापेक्ष रू0 – 1,41,483 का पूर्ण भुगतान कराया गया

2- भवन स्वामी सचिन दत्त तिवारी शिशि दत्त कुल देय गृहकर रू0-8,99,319 / –

3- भवन – स्वामी राम खेलावन कुल देय गृहकर रू0 5,79,451/-,

4-भवन स्वामी-मन्नी सिंह कुल देय गृहकर रू0 1.49,451/-

5-भवन स्वामी- प्रदीप कुमार गुप्ता कुल बकाया गृहकर रू0 – 1,59,793/-,

6-भवन स्वामी गंगा लॉज कुल देय गृहकर रू० 1,43,891/- .

7-भवन स्वामी श्रीमती हेमा गुप्ता कुल देय गृहकर रू0 75,951/-,

8-भवन स्वामी- राम कुमार कुल देय गृहकर रू0 66,055/-,

9-भवन स्वामी- जानकी प्रसाद कुल देय गृहकर रू0 53,574 /- का मौके पर भुगतान न होनें के कारण सील कर दिया गया।

10- वार्ड मालवीय नगर से नोटिस ऑफ डिमांड के उपरांत भवन स्वामी – श्री विनय कुमार, हरीश कुमार कुल देय गृहकर रू0-3,60,809 के सापेक्ष रू0 3,60,806 का पूर्ण भुगतान कराया गया।

उक्त कार्यवाही कर अधीक्षक श्री विपिन उपाध्याय, श्री सुनील त्रिपाठी, श्रीमती सुप्रिया राव, राजस्व निरीक्षक श्री सुबोध वर्मा, श्री सितें रजा, श्री सुमित यादव, श्री विवेक सिंह, श्री प्रदीप श्रीवास्तव, एवं श्री इसरार हुसैन, 296 की टीम एवं अन्य स्टाफ के सहयोग से सम्पादित की गयी।

ज़ोन-3-जोनल अधिकारी महोदया श्रीमती अम्बी बिष्ट के नेतृत्व में वार्ड त्रिवेणीनगर, वार्ड लाला लाजपतराय में कुर्की की कार्यवाही की गयी। जिसका ब्यौरा निम्न है:-

1- वार्ड त्रिवेणीनगर में कुल 03 भवनों पर कुल 03 भवनों पर कुर्की की कार्यवाही की गयी, जिसमे भवन संख्या 538ए/113 (4-सी) एवं एयर सेल टॉवर भवन संख्या 538ए / 0642 / 11 – सीसी को को जमा न करने के कारण सील किया साथ भवन संख्या 538 / 161 / 77 एवं 77ए श्री सुदर एवं श्री कमला द्वारा 33596.00 जमा किया गया।

2- वार्ड लाला लाजपतराय में भवन संख्या 652 /13/ शॉप – एफएफ-001 पर रू0 77171.00 पर बकाया धनराशि जमा न करने पर सील किया गया एवं भवन संख्या 652 / 104 पर बकाया धनराशि रू0 68827.00 के सापेक्ष रू0 50000.00 जमा कराया गया।

उक्त कुर्की की कार्यवाही में श्री दिलीप कुमार श्रीवास्तव, श्री आनन्द कुमार सिंह, श्री सुरेन्द्र सिंह, श्री सभाजीत सिंह- कर अधीक्षक, श्री मधुरेश कुमार, श्री सौरभ पाण्डेय एवं श्री सनी श्रीवास्तव – राजस्व निरीक्षक व अन्य स्टॉफ उपस्थित हुआ।

ज़ोन-5-जोनल अधिकारी श्रीमती संगीता कुमारी के नेतृत्व में वार्ड- सरोजनी नगर प्रथम, सरोजनी नगर द्वितीय, चित्रगुप्त नगर व रामजीलाल सरदार पटेल नगर में गृहकर का भुगतान न करने वाले बड़े बकायेदारों के विरूद्ध कुर्की / सीजर की कार्यवाही की गई, जिसका ब्यौरा निम्न है-

1-भवन संख्या – केएन- 5062 स्थित गिन्दन खेडा, (श्री स्वपनिल जुनेजा) रू० 286755.00 बकाया,

2- बी-14 स्थित नादरगंज (मेसर्स राज फास्टनर्स) रू0-2916815.00 बकाया

3-560 / 010ए स्थित कृष्णानगर मार्केट (श्री करनैल सिंह) रू0 157906.00 बकाया,

4-565क / 218 स्थित अमरूदहीबाग आंशिक (श्री चमन ) रू0-85514.00 बकाया,

5- 559क / 052 स्थित बहादुर खेडा ( श्री कवलजीत सिह) रू०-43562.00 बकाया,

सील किए गये भवनों के सापेक्ष रू०-256386.00 जमा कराया गया। उक्त कार्यवाही कर अधीक्षक श्री संजय भारती व श्री ओम प्रकाश सोनी एवं राजस्व निरीक्षक श्री धीरेन्द्र प्रताप सिंह, श्री हर्षेन्द्र प्रताप सिंह व सुश्री रेनू यादव तथा अन्य स्टाफ की उपस्थिति में सम्पादित की गयी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *