Home / देश के कई हिस्सों में हो सकती है बारिश।

देश के कई हिस्सों में हो सकती है बारिश।

Spread the love

09/06/2020

बंगाल की खाड़ी के मध्य-पूर्वी भागों पर बना चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र जल्द ही एक निम्न दबाव के क्षेत्र में तब्दील हो सकता है। मौसम विभाग का कहना है कि दक्षिण-पश्चिम मॉनसून के लिए अनुकूल स्थितियां हैं। अगर ऐसा ही रहा तो देश के कई हिस्सों में बारिश हो सकती है।

दक्षिण-पश्चिम मॉनसून दक्षिण आंतरिक कर्नाटक, तमिलनाडु के अधिकांश हिस्सों, दक्षिण-पश्चिम बंगाल की खाड़ी और पूर्वी बंगाल के कुछ इलाकों की तरफ तेजी से आगे बढ़ रहा है। मॉनसून जिस रफ्तार से आगे बढ़ रहा है उसके मुताबिक कर्नाटक, तटीय आंध्र प्रदेश, रायलसीमा और बंगाल की खाड़ी, तमिलनाडु और पूर्वोत्तर के कुछ हिस्सों में अगले 3-4 दिनों में बारिश हो सकती है।

भारतीय मौसम विभाग (IMD) के मुताबिक, दक्षिण-पश्चिम मॉनसून के तमिलनाडु, रायलसीमा के कुछ हिस्सों, आंध्र प्रदेश के तटीय इलाकों, पूरी दक्षिण-पश्चिम बंगाल की खाड़ी और पूर्वोत्तर भारत के कुछ इलाकों में आगे बढ़ने के लिए स्थितियां अनुकूल हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *