09/06/2020
नयी दिल्ली : दिल्ली के उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने सोमवार को कहा कि राष्ट्रीय राजधानी में कोविड-19 (COVID-19) सामुदायिक स्तर (Community transmission) पर फैला है या नहीं इसकी समीक्षा करने के लिए मंगलवार को दिल्ली आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (डीडीएमए) की बैठक होगी।
सिसोदिया ने ऑनलाइन माध्यम से मीडिया को बताया कि यदि दिल्ली में सामुदायिक स्तर पर विषाणु का प्रसार हो रहा है तो आम आदमी पार्टी सरकार को स्थिति से निपटने के लिए उसी के अनुसार रणनीति में बदलाव करना होगा।