Warning: Undefined array key "ECEQgI" in /home/podcloud/therevolutionnews.com/wp-includes/class-wp-taxonomy.php on line 1
देश की जनता भाजपा सरकार से बहुत दुखी है :अखिलेश यादव – The Revolution News
Home / उत्तर प्रदेश / देश की जनता भाजपा सरकार से बहुत दुखी है :अखिलेश यादव

देश की जनता भाजपा सरकार से बहुत दुखी है :अखिलेश यादव

Spread the love

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री  अखिलेश यादव ने कहा है कि देश की जनता भाजपा सरकार से बहुत दुखी है। भाजपा ने सिर्फ नारे दिए हैं। कोई काम नहीं किया है। भारत सिर्फ बातों से नहीं ठोस कामों से बदलेगा। उन्होंने कहा कि इंडिया गठबंधन भाजपा के एनडीए गठबंधन को हरायेगा। उत्तर प्रदेश के सन्दर्भ में समाजवादी पार्टी ने लोकसभा चुनाव 2024 में ‘‘80 हराओ-भाजपा हटाओ‘‘ का नारा दिया है।
श्री अखिलेश यादव ने कहा है कि भारत की पहचान सामाजिक सद्भाव, भाईचारा, हिन्दू-मुस्लिम एकता से है। देश की पहचान गंगा-जमुनी तहजीब से है लेकिन भाजपा नकारात्मक राजनीति कर रही है। विकास रोक दिया है। महंगाई का मुद्दा उठाने पर लोगों को जेल भेज दिया जाता हैै। भाजपा ने जनता से किये वादों को पूरा नहीं किया। इनका हर वादा जुमला निकला। महंगाई, बेरोजगारी चरम पर है। डीजल-पेट्रोल, गैस, घरेलू गैस सिलेंडर के दाम आसमान पर है। किसानों की आय दुगनी नहीं हुई। दालों की कीमत बहुत बढ़ गयी। यह मुनाफा किसकी जेब में जा रहा है? किसानों को फसलों की एमएसपी नहीं मिली।
श्री यादव ने कहा कि देश की हालत बेहद खराब है। मणिपुर के मुद्दे पर सरकार चुप है। क्या आज के समय में कोई कल्पना कर सकता है कि बेटियों को निर्वस्त्र घुमाया जाएगा और सरकार चुपचाप देखती रहेगी। पूरी भाजपा सरकार मणिपुर की घटना छिपा कर बैठी थी। दुनिया में देश की बदनामी हुई है। प्रधानमंत्री जी जवाब क्यों नहीं दे रहे हैं?
श्री अखिलेश यादव ने कहा कि मणिपुर में जो कुछ हुआ वह सरकार के इशारे पर हो रहा है। भाजपा देश को धोखा दे रही है। देश की दो तिहाई जनसंख्या भाजपा के खिलाफ है। समाजवादी पार्टी ‘इंडिया गठबंधन‘ में शामिल दलों को साथ लेकर भाजपा को हरायेगी।
श्री यादव ने कहा कि भाजपा सरकार ने प्रदेश को बर्बाद कर दिया है। बरेली में भाजपा के लोग दंगा कराना चाहते थे। जिस अधिकारी ने दंगा होने से रोका उसके खिलाफ सरकार ने कार्रवाई कर दी। उत्तर प्रदेश में जो कानून व्यवस्था की बात करता है उसे भ्रष्ट भाजपा सरकार बर्खास्त कर देती है।
श्री अखिलेश यादव ने कहा कि उत्तर प्रदेश में हर दिन सांड़ो से लोगों की जानें जा रही है। भाजपा सरकार इसके लिए जिम्मेदार है। प्रधानमंत्री जी ने खुद कहा था कि सांड़ो से किसानों की फसल बचाने के लिए समाधान निकालेंगे, लेकिन कुछ नहीं किया। उत्तर प्रदेश में सैकड़ों लोगों की जानें सांड़ो के हमले में चली गयी। परिवार बर्बाद हो गये हैं।
श्री यादव ने कहा कि प्रदेश के नौजवान मुख्यमंत्री जी से नौकरी और रोजगार चाहते हैं। लेकिन मुख्यमंत्री जी के पास कोई जवाब नहीं है। इन्वेस्टर मीट के नाम पर बड़े-बड़े आयोजन हुए लेकिन जमीन पर कुछ नहीं उतरा। बुन्देलखंड एक्सप्रेस-वे का उद्घाटन प्रधानमंत्री जी ने किया था। उद्घाटन के बाद बुन्देलखंड एक्सप्रेस-वे धंस गया। उसमें बड़े पैमाने पर भ्रष्टाचार हुआ लेकिन मुख्यमंत्री जी ने जवाब नहीं दिया। भाजपा सरकार में भ्रष्टाचार के सारे रिकार्ड टूट चुके हैं। अब जनता 2024 के लोकसभा चुनाव में भाजपा को सत्ता से हटा देगी।
(राजेन्द्र चौधरी)
मुख्य प्रवक्ता

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *