Home / उत्तर प्रदेश / 7वीं कक्षा के छात्र श्री अनिश यादव द्वारा लिखित पुस्तकों ‘‘दि अननोन प्लेस‘ एवं ‘दि स्पैक्ट्रे कोर्स‘‘ का विमोचन अखिलेश यादव ने किया

7वीं कक्षा के छात्र श्री अनिश यादव द्वारा लिखित पुस्तकों ‘‘दि अननोन प्लेस‘ एवं ‘दि स्पैक्ट्रे कोर्स‘‘ का विमोचन अखिलेश यादव ने किया

Spread the love

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष, पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता विरोधी दल श्री अखिलेश यादव द्वारा आज पार्टी मुख्यालय, लखनऊ में सेंट जोसेफ स्कूल ऐंड कॉलेज सिविल लाइन्स, प्रयागराज के 7वीं कक्षा के छात्र श्री अनिश यादव द्वारा लिखित पुस्तकों ‘‘दि अननोन प्लेस‘ एवं ‘दि स्पैक्ट्रे कोर्स‘‘ का विमोचन किया गया।
श्री यादव ने इस किशोर लेखक की सराहना की और उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
सिर्फ 9 साल की उम्र में अपनी पहली किताब ‘दि अननोन प्लेस‘ से सबसे कम उम्र के लेखक के रूप में चर्चित अनिश यादव की 12वर्ष की उम्र में दूसरी पुस्तक ‘दि स्पैक्ट्रे कोर्स‘ आई है जिसमें जंगलों और एक दुर्लभ प्रजाति की खोज की कहानी है।
जौनपुर की शाहगंज तहसील परवनपुर निवासी श्री अनिश यादव राजनीतिक पृष्ठभूमि वाले परिवार से ताल्लुक रखते हैं। वह पूर्व मंत्री श्री शैलेन्द्र यादव ‘ललई‘ के भतीजे हैं। उनके पिता श्री अजय यादव है। अनिश को पियानों वादन का भी शौक है।
इस अवसर पर सर्वश्री राजेन्द्र चौधरी पूर्व कैबिनेट मंत्री एवं नरेश उत्तम पटेल प्रदेश अध्यक्ष सहित शिवेन्द्र यादव, सिद्धार्थ यादव तथा शहजाद प्रधान की उपस्थिति उल्लेखनीय है।
(राजेन्द्र चौधरी)
मुख्य प्रवक्ता

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *