दिल्ली में भीड़ ने गरीब मुस्लिम फल विक्रेता के लूट लिए 30 हजार के आम

    0
    92

    23/5/2020

    नई दिल्ली। लॉकडाउन के बीच राष्‍ट्रीय राजधानी दिल्ली से हैरान कर देने वाला घटना सामने आई है। शाहदरा जिले के जगतपुरी इलाके में सड़क के किनारे ऱखी आम की पेटियों को वहां से गुजरने वाले लोग लूटकर ले गए। बताया जा रहा है कि, जिस रेहड़ी वाले के लोगों ने आम लूटे हैं उसे कम से कम 30 हजार रुपए का नुकसान हुआ है। इस घटना का एक वीडियो भी सामने आया है जिसमें लोग रिक्शा, स्कूटी, और ऑटो से उतर कर आम लूटते दिख रहे हैं।
    जगतपुरी इलाके में लूट की यह घटना 20 मई की बताई जा रही है, जहां दोपहर के वक्‍त पेड़ के छांव के नीचे छोटू नाम के शख्स ने फलों की रेहड़ी लगाई हुई थी। फल विक्रेता और कुछ रिक्शेवालों के बीच पेड़ की छाया के नीचे खड़े होने को लेकर बहस हुई थी।

    छोटू ने बताया कि, पहले तो मैंने जाने से मना कर दिया। जिसके बाद वे मारपीट पर उतर आए तो मैं अपनी रेहड़ी लेकर चला गया लेकिन फलों की कुछ पेटी वहीं छूट गई।

    12 पेटी लूट लिए आम
    छोटे ने बताया कि, मिनटों बाद मैंने देखा कि लोग आमों को उठाकर भाग रहे थे। सभी 12 आम पेंटियां खाली थी। मेरा कम से कम 30 हजार रुपए का नुकसान हो गया। छोटू के छोटे भाई आरिफ खान ने कहा कि परिवार कृष्णा नगर के पास रहता है, और वर्षों से यहां फल और सब्जियां बेच रहा है। यह वर्ष हमारे लिए वैसे भी कठिन रहा है। ऐसे में इस लूट ने हम लोगों को ओर संकट में डाल दिया है।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here