नई दिल्ली 8 मई 2020 दिल्ली में कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा 6 हजार के पार हो गया है। शुक्रवार को 338 नए मामलों के सामने आने के साथ ही यहां इस जानलेवा वायरस से संक्रमण के कुल मामले बढ़कर 6318 हो गए। वहीं पिछले 24 घंटों में 89 मरीज़ ठीक हुए है। यहां अब तक कुल 2020 मरीज ठीक हो चुके हैं। पिछले 24 घंटों में दिल्ली में 2 कोरोना मरीजों की मौत हुई है जिससे अब तक मरने वालों की संख्या 68 हो गई है।