लखनऊ शहर में आयोजित जी20 के अंतर्गत सौन्दर्यीकरण की निरन्तरता को भविष्य हेतु भी बनाए रखने के लिए दिनांक 23 फरवरी से 01 मार्च तक ‘थूकना मना है’ अभियान चलाया जा रहा है। अभियान में थूकने, गंदगी करने, लिटरिंग, खुले में मूत्र विसर्जन के प्रति जीरो टॉलरेंस सुनिश्चित किया जा रहा है तथा नगर के सौंदर्य को खराब करने वालों से जुर्माना वसूलने व चालान की कार्यवाही की जा रही है।
अभियान में उत्तर प्रदेश दोस अपशिष्ट (प्रबंधन संचालन एवं स्वच्छता) नियमावली 2021 के अन्तर्गत सार्वजनिक स्थानों/रेड एवं येलो स्पॉट पर पर थूकने, पेशाब करने, मल त्यागने समेत अन्य गंदगी करने पर जुर्माने का भी प्रावधान है। अभियान के तहत आज हुई कार्यवाही का विवरण निम्नवत हैः-
1- जोन-01 में अभियान के तहत कुल 06 चालान कर रु. 2400 वसूल किए गए।
2- जोन-02 में चलाये गये अभियान में 03 चालान करते हुए रु. 600 वसूल किये गये।
3- जोन-03 में चलाये गये अभियान में 05 चालान करते हुए रु. 1250 वसूल किये गये।
4- जोन-04 में चलाये गए अभियान में 07 चालान करते हुए रु. 750 वसूल किये गये।
5- जोन-05 में चलाये गये अभियान में 07 चालान करते हुए रु. 800 वसूल किये गये।(दिनांक 26.02.2023 को चलाये गए अभियान में 5 चालान के तहत 1200 रु का जुर्माना वसूला किया गया।
6- *जोन-06 में चलाये गये अभियान में 16 चालान करते हुए रु. 16750 वसूल किये गये।*
7- जोन-07 में चलाये गये अभियान में 15 चालान करते हुए रु. 4500 वसूल किये गये।
8- जोन-08 में चलाये गये अभियान में 15 चालान करते हुए रु. 1500 वसूल किये गये।
उक्त के क्रम में आज कुल 79 चालान के तहत रु. 29,750 का जुर्माना लगाकर धनराशि वसूल की गई।





