दिनांक 27.02.2023
आज नगर आयुक्त श्री इन्द्रजीत सिंह के निर्देशानुसार लखनऊ नगर में गृहकर के बड़े बकायेदारो के विरूद्ध कुर्की व वसूली अभियान जिस जोन में चलाकर सीलिंग की कार्यवाही की गई उसका ब्यौरा निम्न है:-
ज़ोन-2- जोनल अधिकारी श्री नंद किशोर के नेतृत्व में वार्ड मालवीय नगर में बड़े बकायेदारों के विरूद्ध कुर्की / नोटिस ऑफ डिमाड के आलोक में कार्यवाही की गयी, जिसका ब्यौरा निम्न है:-
1-भवन स्वामी – मुतवल्ली फिरदौस मार्केट ऐशबाग रोड कुल बकाया रू० 28,40,390 / – का भुगतान न होनें पर सीलिंग की कार्यवाही की गई।
उक्त कार्यवाही कर अधीक्षक श्री विपिन उपाध्याय, श्री सुनील त्रिपाठी, श्रीमती सुप्रिया राव राजस्व निरीक्षक श्री सुबोध वर्मा, श्री सिब्तें रजा, श्री सुमित यादव, श्री विवेक सिंह, श्री प्रदीप श्रीवास्तव, एवं श्री इसरार हुसैन, 296 की टीम एवं अन्य स्टाफ के सहयोग से सम्पादित की गयी।
ज़ोन-5- जोनल अधिकारी श्रीमती संगीत कुमारी के नेतृत्व में वार्ड- सरोजनी नगर प्रथम व गुरूनानक नगर में गृहकर का भुगतान न करने वाले बड़े बकायेदारों के विरूद्ध कुर्की / सीजर की कार्यवाही की गई, जिसका ब्यौरा निम्न है:-
1- भवन संख्या- 551झ / सीसी / बी-12 स्थित हरिहर प्रसाद नगर आंशिक, ( रूचि कास्मेटिक्स) रू०- 206305.00 बकाया,
2- 551झ / सीसी / बी-05 स्थित हरिहर प्रसाद नगर आंशिक (संगम बिल्डर्स) रू0 -10300000 बकाया,
3- 551झ / सीसी / जीएफ – 44 स्थित हरिहर प्रसाद नगर आंशिक (डेन्टल केयर क्लीनिक) रू०-103152.00 बकाया,
4-551झ / सीसी / जीएफ – 048 स्थित हरिहर प्रसाद नगर आंशिक (सुदेव मेडिकेयर) रु-103152.00
5-578/041ए स्थित गौरी – 1 ( श्री राजेन्द्र कुमार ) बकाया रू०-250407.00
6-578/039ए स्थित गौरी – 1 ( श्री राकेश कुमार ) रू0-211427.00 बकाया
उक्त सील किए गये भवनों के सापेक्ष रू0-185436.00 जमा कराया गया। उक्त कार्यवाही जोनल अधिकारी श्रीमती संगीता कुमारी के नेतृत्व में कर अधीक्षक श्री संजय भारती व श्री ओम प्रकाश सोनी एवं राजस्व निरीक्षक श्री धीरेन्द्र प्रताप सिंह, श्री हर्षेन्द्र प्रताप सिंह व श्री अनुज कुमार तथा अन्य स्टाफ की उपस्थिति में सम्पादित की गयी।





