दिनांक 27.02.2023
लखनऊ शहर में नगर आयुक्त श्री इंद्रजीत सिंह के निर्देशन में सभी मुख्य मार्ग, फुटपाथ, सार्वजनिक स्थलों पर व्याप्त अतिक्रमण को वृहद स्तर पर अभियान चलाकर हटाने का कार्य किया जा रहा है।साथ ही अभियान से पूर्व अतिक्रमण कर्ताओं को सूचित भी किया जा रहा है।जिसके तहत आज जिस-जिस ज़ोन में कार्यवाही की गई उसका ब्यौरा निम्न है:-
ज़ोन-6-क्षेत्रान्तर्गत सीतापुर बाई पास से जागर्स पार्क आई०आई०एम रोड तक अतिक्रमण अभियान चलाया गया जिसमें लगभग 37 अस्थाई अतिक्रमण हटाए गए।
उक्त कार्यवाही सहा0 नगर आयुक्त / डिप्टी कलेक्टर जोन-6 के – नेतृत्व में जेड०एस०ओ०, एस0के0 कटियार, कर अधीक्षक श्री सुदेश यादव, कर अधीक्षक श्री राजू कुमार, मुख्य सफाई एवं खाद्य निरीक्षक श्री मों० तैय्यब, एस०एफ०आई० श्री सतीश यादव श्री आर0सी0 यादव, एवं 1296 टीम की उपस्थिति में सम्पन्न की गयी ।





