दिनांक 03/10/2020 को माननीय कुलपति ले0ज0 बिपिन पुरी जी की पहल पर 58 जिलों के कोविड हाॅस्पिटल के एल-2 लेवल के आई.सी.यू. का वरचुअल राउण्ड, के0जी0एम0यू0 द्वारा आरम्भ किया गया। इसका प्रभारी रेस्पिरेटरी मेडिसिन विभाग के विभागाध्यक्ष डा0 सूर्यकान्त को बनाया गया है। यह वरचुअल राउण्ड प्रतिदिन अपराह्म 4ः00 से 6ः00 बजे के बीच होगा।
इस आभासी राउन्ड (वरचुअल राउण्ड) के प्रभारी डा0 सूर्यकान्त ने बताया कि के0जी0एम0यू0 के कुलपति डा0 बिपिन पुरी की यह अनोखी एवं पूरे प्रदेश के लिए लाभकारी पहल है। इसका शुभारम्भ गांधी जयन्ती पर कर दिया गया है। डा0 सूर्यकान्त ने बताया कि वरचुअल राउण्ड के द्वारा प्रदेश के सभी 58 कोविड अस्पतालों में आई.सी.यू. में भर्ती रोगियों की समस्याओं के बारे में चिकित्सकों से चर्चा होगी तथा रोगियों के उपचार के बारे में सुझाव भी दिये जायेंगंे। वर्तमान में 58 कोविड अस्पतालों में 23 में आई.सी.यू. कार्यरत है तथा 14 अस्पतालों में कोविड के गम्भीर रोगियों को भर्ती किया गया है। दिनांक 02/10/2020 को वरचुअल राउण्ड के अलीगढ़, वाराणसी, कानपुर, नोयडा, हरदोई, प्रायागराज सहित कई जिलांे के चिकित्सकों ने भाग लिया तथा अपने रोगियों के बारे में विस्तृत जानकारी दी एवं उनके उपचार के बारे में भी चर्चा की।
इस वरचुअल राउण्ड की रिपोर्ट डा0 सूर्यकान्त के के0जी0एम0यू0 के कुलपति डा0 बिपिन पुरी व उपकुलपति डा0 जी0पी0 सिंह को प्रदान की।