Home / डॉ कल्बे सादिक साहब के विचारों के अनुरूप आचरण ही उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि: डॉ अनूप श्रीवास्तव

डॉ कल्बे सादिक साहब के विचारों के अनुरूप आचरण ही उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि: डॉ अनूप श्रीवास्तव

Spread the love

लखनऊ 25 नवंबर 2020 , राजा झाऊलाल सद्भावना मिशन के संस्थापक डॉ अनूप श्रीवास्तव व प्रवक्ता वसीम रिजवी द्वारा संयुक्त बयान के जरिए ,ऑल इंडिया मुस्लिम पर्सनल ला बोर्ड के उपाध्यक्ष व शिक्षा एवं एकता के क्षेत्र में बेमिसाल कार्य करने वाले डॉक्टर कल्बे सादिक साहब के निधन पर गहरा शोक एवं उनके परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की गयी।उन्होंने कहा कि स्वर्गीय डॉक्टर कल्बे सादिक द्वारा कौमी एकता को मजबूत करते हुए कभी श्री श्री रविशंकर के साथ ,तो कभी हनुमान जयंती के अवसर पर प्रसाद बांटते देखा गया। ऐसे महान व्यक्तित्व के हमारे बीच ना रहने से देश को एक बड़ी हानि हुई है, जिसकी भरपाई करना आसान बात नहीं। हम लोगों द्वारा मौलाना कल्बे सादिक साहब के अधूरे कार्यों को पूर्ण करना एवं उनके विचारों के अनुरूप आचरण करते हुए कौमी एकता को कायम रखना ही उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *