Home / चर्चित चेहरे / रजीत कपूर ने ब्योमकेश बख्शी’ में प्रसिद्ध बंगाली डिटेक्टिव ब्योमकेश बख्शी की प्रमुख भूमिका निभाई।

रजीत कपूर ने ब्योमकेश बख्शी’ में प्रसिद्ध बंगाली डिटेक्टिव ब्योमकेश बख्शी की प्रमुख भूमिका निभाई।

Spread the love

रजित कपूर छोटे और बड़े पर्दे की दुनिया में एक बड़ा नाम हैं। उन्होंने कई मशहूर टीवी शो में काम किया है और बॉलीवुड फिल्मों में दमदार रोल निभाए हैं।

रजित कपूर ने वर्ष 1993 में दूरदर्शन की मशहूर टीवी सीरीज ‘ब्योमकेश बख्शी’ में प्रसिद्ध बंगाली डिटेक्टिव ब्योमकेश बख्शी की प्रमुख भूमिका निभाई।
एक्टिंग के साथ-साथ निर्देशन की दुनिया में भी रजत का दखल रहा है। वह एक निर्देशक के रूप में भी बखूबी पहचाने जाते हैं। साथ ही उन्होंने थिएटर में भी खूब काम किया है। आज उनका जन्मदिन है।
रजित कपूर का जन्म 22 मई, 1960 को अमृतसर में हुआ था। अपने अब तक के करियर में वह कई फिल्मों और टीवी सीरीज में काम कर चुके हैं। उन्होंने कई चुनौतीपूर्ण किरदार बखूबी निभाए हैं।
पर्दे पर वह कभी गांधी बनकर आए तो कभी डिटेक्टिव ब्योमकेश बक्शी के रूप में पहचान बनाई।

‘द मेकिंग ऑफ द महात्मा’ के लिए रजित कपूर को बेस्ट एक्टर का नेशनल फिल्म अवॉर्ड मिला था। सबसे खास बात कि रजित कपूर सिल्वर स्क्रीन पर महात्मा गांधी का रोल करने वाले पहले भारतीय हैं।

आपको जन्मदिन की शुभकामनाए????❤️

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *