Home / डिबेट के दौरान भाजपा प्रवक्ता ने पंजाब सरकार की तारीफ कर दी।

डिबेट के दौरान भाजपा प्रवक्ता ने पंजाब सरकार की तारीफ कर दी।

पंजाब में विधानसभा चुनाव नजदीक है। ऐसे में सभी राजनीतिक पार्टियां तैयारियों में लग गई है। आम आदमी पार्टी भी जोर-शोर से पंजाब चुनाव लड़ने की तैयारी कर रही है। इसी मुद्दे पर एक न्यूज़ चैनल पर बहस हो रही थी। डिबेट के दौरान भाजपा प्रवक्ता ने पंजाब सरकार की तारीफ कर दी। उन्होंने कहा कि आज भी पंजाब में किसानों के लिए बिजली फ्री है।
दरअसल यह डिबेट न्यूज़ 24 चैनल पर चल रही थी। बहस के दौरान एंकर मानक गुप्ता के एक सवाल का जवाब देते हुए भाजपा प्रवक्ता आरपी सिंह ने कहा कि, ‘ पंजाब के अंदर आज भी बीपीएल कार्ड धारको व पिछड़ी जातियों के लिए बिजली फ्री है’। भाजपा प्रवक्ता के इस जवाब पर एंकर मानक गुप्ता हंस पड़े। उन्होंने हंसते हुए कहा कि, ‘ बताइए कभी सोचा था कि भाजपा के प्रवक्ता पंजाब सरकार की तारीफ करेंगे’। डिबेट में उपस्थित सभी पैनलिस्ट ठहाके मार कर हंसने लगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *