Home / विदेश मंत्री एस जयशंकर ने एक दिन में दस देशों के विदेश मंत्रियों से द्विपक्षीय बैठकें की।

विदेश मंत्री एस जयशंकर ने एक दिन में दस देशों के विदेश मंत्रियों से द्विपक्षीय बैठकें की।

 

इटली के माटेरा शहर में दुनिया के शीर्ष 20 देशों के विदेश मंत्रियों की बैठक में हिस्सा लेने पहुंचे विदेश मंत्री एस जयशंकर के लिए मंगलवार का दिन काफी गहमागहमी वाला रहा। दिन भर चले ग्रूप-20 देशों की बैठक में व्यस्त रहने के बावजूद उन्होंने वक्त निकाल कर एक दिन में दस देशों के विदेश मंत्रियों से द्विपक्षीय बैठकें की। जयशंकर ने अमेरिका के विदेश मंत्री एंटोनी ब्लिकेन, ब्रिटेन के विदेश मंत्री डोमिनिक राब, फ्रांस के विदेश मंत्री जे वाइ ले द्रां, जापान के विदेश मंत्री तोशीमित्शु मोटेगी, स्पेन की विदेश मंत्री अरंचा गोंजालेज के अलावा सिंगापुर, कनाडा, सउदी अरब, मेक्सिको, इटली और अल्जीरिया के विदेश मंत्रियों से अलग-अलग मुलाकात की व द्विपक्षीय संबंधों और अंतरराष्ट्रीय सहयोग से जुड़े तमाम मुद्दों पर बात की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *