Home / जिन नौ लोगों की रिपोर्ट बताई पॉजिटिव, उनका सैंपल लिया ही नहीं, हंगामा मचते ही बैकफुट पर प्रशासन

जिन नौ लोगों की रिपोर्ट बताई पॉजिटिव, उनका सैंपल लिया ही नहीं, हंगामा मचते ही बैकफुट पर प्रशासन

Spread the love

26/5/2020

भदोही के सरपतहां गांव में कोरोना संक्रमित व्यक्ति की मौत के बाद उसकी अंत्येष्टि में शामिल सभी नौ लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव बताने वाला जिला प्रशासन सोमवार को पलट गया। असलियत यह थी कि अंत्येष्टि में शामिल लोगों और परिजनों का सैंपल ही नहीं लिया गया था। हंगामा खड़ा होते ही जिला प्रशासन ने गलती सुधारने की कोशिश की। सीएमओ ने कहा कि अंत्येष्टि में शामिल होने वाले लोगों और परिजनों का मंगलवार को सैंपल लिया जाएगा। 17 मई को मरे व्यक्ति की रिपोर्ट 21 मई को पॉजिटिव आई थी। इसके बाद भी इतने दिनों तक उसके परिजनों और अन्य लोगों की सैंपलिंग नहीं होने से अधिकारियों की कार्य प्रणाली पर प्रश्न चिह्न भी खड़ा हो रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *