Home / राष्ट्रीय / जल्दी ही भारतीय वायु सेना में 12 नये सुखोई MKI 30 फाइटर जेट्स शामिल होंगे

जल्दी ही भारतीय वायु सेना में 12 नये सुखोई MKI 30 फाइटर जेट्स शामिल होंगे

Spread the love

जल्दी ही भारतीय वायु सेना में 12 नये सुखोई MKI 30 फाइटर जेट्स शामिल होंगे

क्यों माना जाता है इतना खतरनाक?

यह फाइटर जेट अधिकतम 2120 किमी प्रतिघंटा की गति से उड़ता है। रेंज भी 3000 km है। बीच रास्ते में ईंधन मिले तो यह 8000 km तक जा सकता है। यह 57 हजार फीट की ऊंचाई तक उड़ान भर सकता है। सुखोई में लगने वाली ब्रह्मोस मिसाइल की रेंज 500 km है। भविष्य में ब्रह्मोस मिसाइलों को मिकोयान मिग-29के, हल्के लड़ाकू विमान तेजस और राफेल में भी तैनात करने की योजना है। इसके अलावा पनडुब्बियों में लगाने के लिए ब्रह्मोस के नए वैरिएंट का निर्माण जारी है। बता दें कि इस विमान में 30mm की ग्रिजेव-शिपुनोव ऑटोकैनन लगी है। यह एक मिनट में 150 राउंड फायर करती है। ड्रोन और हेलिकॉप्टर को यह आसानी से निशाना बना सकता है। इन विमान में 12 हार्ड प्वाइंट्स लगे हैं। इसमें 10 तरह से बम लगाए जा सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *