Home / उत्तर प्रदेश / जनपद में हाई स्कूल व इंटरमीडिएट दोनों के कुल 1 लाख 3 हज़ार 725 परीक्षार्थी परीक्षा में हो रहे सम्मिलित*

जनपद में हाई स्कूल व इंटरमीडिएट दोनों के कुल 1 लाख 3 हज़ार 725 परीक्षार्थी परीक्षा में हो रहे सम्मिलित*

लखनऊ 16 फरवरी 2023।

जनपद लखनऊ में आज से आयोजित हुई यू0पी0 बोर्ड- 2023 परीक्षा के दृष्टिगत जिलाधिकारी श्री सूर्य पाल गंगवार द्वारा जनपद के विभिन्न परीक्षा केंद्रों एवं जनपद स्तरीय कंट्रोल रूम का औचक निरीक्षण किया। यू0पी0 बोर्ड- 2023 परीक्षा के मद्देनजर जिलाधिकारी प्रथम पाली में अचानक कैसरबाग़ स्थित सेंटिनियल इंटर कालेज, क्वींस एंग्लो संस्कृत इंटर कॉलेज व लालबाग स्थित इस्लामिया इंटर कॉलेज परीक्षा केंद्र पहुँचे और वहां यू0पी0 बोर्ड- 2023 परीक्षा के सुचारू संचालन के संबंध में एग्जामिनेशन रूम, परीक्षा पर्यवेक्षकों की व्यवस्था को देखा।

इसी प्रकार ज़िलाधिकारी अचानक द्वितीय पाली में शाहमीना रोड स्थित राजकीय बालिका इंटर कालेज, राजकीय हुसैनाबाद इंटर कालेज, ठाकुरगंज स्थित कालीचरण इंटर कालेज व राजकीय जुबली इंटर कालेज में परीक्षा की ऑनलाइन मॉनिटरिंग हेतु स्थापित कराए गए जनपद स्तरीय कंट्रोल रूम पहुँचे और कि गई व्यवस्थाओ का जायज़ा लिया।

जिलाधिकारी द्वारा परीक्षा केंद्र पहुँच कर सभी व्यवस्थाओ का निरीक्षण किया गया । उक्त के साथ ही ज़िलाधिकारी द्वारा प्रत्येक परीक्षा केंद्रों पर बनाए गए कंट्रोल रूम का भी निरीक्षण किया गया। कंट्रोल रूम के माध्यम से ज़िलाधिकारी द्वारा सीसीटीवी कैमरों की लाइव फीड से परीक्षा कक्षों की मॉनिटरिंग भी की गई है। ज़िलाधिकारी द्वारा बताया गया कि जनपद स्तरीय कंट्रोल रूम में जनपद के समस्त परीक्षा कक्षों की लाइव फीड की मॉनिटरिंग की जा रही है। सभी परीक्षा कक्षों के सीसीटीवी कैमरे कार्यशील अवस्था मे है। किसी भी केंद्र से कोई भी अनियमितता की सूचना नही प्राप्त हुई है। ज़िलाधिकारी द्वारा बताया गया कि शांतिपूर्ण व नकल विहीन परीक्षा सम्पन्न कराने के उद्देश्य से सेक्टर मजिस्ट्रेट व जोनल मजिस्ट्रेट की भी ड्यूटी लगाई गई है। परीक्षा को सकुशल सम्पन्न कराने के उद्देश्य से 4 जोनल मजिस्ट्रेट, 16 सेक्टर मजिस्ट्रेट, 126 स्टैटिक मजिस्ट्रेट व जनपद स्तर पर 6 सचल दस्तो की नियुक्ति की गई है।

जिलाधिकारी ने बताया कि आज जनपद के 127 केंद्रों पर प्रथम पाली में हाईस्कूल व द्वितीय पाली में इंटरमीडिएट की परीक्षा सम्पन्न कराई जा रही है। जिसमे हाईस्कूल में 54907 परीक्षार्थी व इंटरमीडिएट में 48818 कुल 103725 परीक्षार्थी सम्मिलित हो रहे है। ज़िलाधिकारी द्वारा सभी केंद्र व्यवस्थापकों को कड़े निर्देश दिए की शांतिपूर्ण ढंग से व नकल विहीन परीक्षा सम्पन्न कराना सुनिश्चित किया जाए। किसी भी प्रकार की लापरवाही को बर्दाश्त नही किया जाएगा। ज़िलाधिकारी द्वारा निर्देश दिए गए कि सभी परीक्षा कक्षों में टाइम देखने के लिए घड़ी व पर्याप्त प्रकाश/लाइट की व्यवस्था को सुनिश्चित किया जाए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *